Sliderपंजाब

अमृतसर में दो दिन से लगातार गोलीबारी और विस्फोट

अमृतसर: अमृतसर में दो दिन से गोलीबारी और विस्फोट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के छेहरटा इलाके से सामने आया है, जहां देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस दौरान एक युवक की टांग में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।इस संबंध में जानकारी देते हुए अनीता रानी ने बताया कि उसका बेटा अरुण मोटरसाइकिल पर घर से बाहर गया था और उसे पता चला कि किसी ने उसके बेटे अरुणजीत सिंह को गोली मार दी है और उसने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे को तीन गोलियां मारी गई हैं। अनीता रानी का कहना है कि उसका अब किसी से कोई झगड़ा नहीं है, जो पहले झगड़ा था वह खत्म हो गया है

Related Articles

Back to top button