Sliderअन्य राज्य

देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आज सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के तेज़ झटके आए वहीं सोमवार रात को हरियाणा में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया- भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई। यह झटका आज सुबह 07:26 पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके तेज़ थे जिससे तटीय क्षेत्रों के लोग दहशत में आ गए। हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।बंगाल की खाड़ी में भूकंप की इस घटना से पहले सोमवार की देर रात हरियाणा में भी धरती हिली थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार हरियाणा में भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई। यह झटका रात 9:22 बजे आया था। इसका केंद्र सोनीपत जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

Related Articles

Back to top button