Sliderपंजाब

आज मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

दिल्ली: राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 04, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 10, जमादि उल्लावल-22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रीति यो का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 25 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 25 नवंबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

Related Articles

Back to top button