
दमिश्क : सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरीय इलाके जरामना में हुए एक जोरदार बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की जान चली गई जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय और सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि जरामना में यह विस्फोट एक मिनीवैन टैक्सी में लगाए गए विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हुए हैं।इस हमले की फिलहाल किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। जरामना में ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी रहती है।