Sliderअन्य राज्य

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 2 नवजात शिशुओं की मौत

तेलंगाना : आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनि में अचानक भीषण आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में दो मासूम नवजात शिशुओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद स्टाफ और राहत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वार्ड में भर्ती अन्य 28 नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।आग रात करीब 11:50 बजे लगी। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, जिससे वार्ड में लपटें और घना धुआं फैल गया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में दमकल की गाड़ी भेजी गई और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button