
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर, 14 अक्टूबर 2026।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर में बच्चों के लिए ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पासपोर्ट प्रिंटिंग प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें पासपोर्ट तैयार होने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।



