SliderUncategorizedपंजाब

स्वर्गीय श्री राज पाल नेहरा जी की अर्धवार्षिक पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में फल एवं लड्डू वितरित किए गए

फगवाड़ा ( नितिन कौड़ा): मानवाधिकार काउंसिल इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट (एंटी करप्शन सेल) रमण नेहरा एवं जिला अध्यक्ष नंद सोनी द्वारा गांव विरक स्थित वृद्ध आश्रम में स्वर्गीय श्री राज पाल नेहरा जी (रमण नेहरा के पूज्य पिता जी) की अर्धवार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धजनों को फल एवं लड्डू वितरित किए गए।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रमण नेहरा ने कहा कि अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और उनके साथ खुशियां बांटना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिजनों की पुण्यतिथि अथवा स्मृति दिवस जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि समाज में सेवा, करुणा और मानवता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामवासी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button