Sliderपंजाब

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जारी की हेल्थ एडवाइजरी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से खासतौर पर दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की अपील की है।ज्यादा पानी पीने और प्राकृतिक पेय लेने की सलाह एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। यात्रा के दौरान अपने साथ पीने का पानी रखने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना, नारियल पानी और अन्य स्थानीय प्राकृतिक पेय पदार्थ पीने की सिफारिश की गई है।स्वास्थ्य विभाग ने तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और अन्य अधिक पानी वाले मौसमी फल व सब्जियां खाने की सलाह दी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

Related Articles

Back to top button