हमारे नन्हे नर्सरी बच्चों ने “राइस ऐंड शाइन शो” (Rise and Shine Show) में अपनी पहली शानदार मंच प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।

रंग-बिरंगे परिधानों, मनमोहक मुसकानों, शानदार,और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों के साथ एम जी एन पब्लिक स्कूल ,आदर्श नगर के नर्सरी विद्यार्थियों ने पूरे माहौल को खुशियों और उत्साह से भर दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को तालियाँ बजाने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने पर मजबूर कर दिया।

अपने बच्चों को मंच पर प्रस्तुति देते देखकर अभिभावकों की खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।

प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह रंधावा ने नन्हे कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा बच्चों के मन को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और खुशियों से प्रकाशित करती है।

श्रीमती संगीता भाटिया द्वारा बच्चों और शिक्षकों को प्रेम और प्रोत्साहन देना तथा अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से अभिभावकों का मार्गदर्शन करना सभी को बेहद प्रेरणादायक लगा। उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

यह दिन नर्सरी परिवार के लिए एक खूबसूरत और यादगार उत्सव बन गया।