Sliderपंजाब

करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CCO) जालंधर की विशेष बैठक संपन्न*

जालंधर: करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CCO) जालंधर की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष श्री कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई।
बैठक में प्रांतीय सचिव श्री एन.के. महेंद्रू ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐडवोकेट विनोद कुमार कौल ने भ्रष्टाचार रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।अध्यक्ष फुल्ल साहब ने अपने संबोधन में कहा कि—
• जनता के संसाधनों की रक्षा करना,
• काले धन के प्रवाह पर रोक लगाना,
• राजनीति में ईमानदारी सुनिश्चित करना,
• तथा व्यवसाय में पारदर्शिता व नैतिकता को बढ़ावा देना—हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने का आह्वान किया।बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य श्री जी.डी. कुन्द्रा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री कुन्द्रा ने सभी उपस्थित सदस्यगण का आभार व्यक्त किया।इस विशेष बैठक में प्रांतीय सचिव एन.के. महेंद्रू, ऐडवोकेट विनोद कुमार कौल, जगन नाथ सैनी, अशोक बजाज, संजीव गंभीर, दीपक कौड़ा, सेवा सिंह, सोम दत्त तांगड़ी, विमल विज, सेवा सिंह गोमरा, डॉ. मुकेश खन्ना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button