Sliderपंजाब

होशियारपुर में विजय सांपला पर हमला

होशियारपुर: होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला पर भी इस दौरान हमला कर दिया गया। बसपा कार्यकर्ता ने उनके मुंह पर माइक मार दिया। सांपला को चोट और खरोंचें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रतिमा मामले में पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। “बता दें कि बाड़ियां कलां गांव में मंगलवार तड़के अंबेडकर प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया था। इसी के विरोध में भाजपा और बसपा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार प्रतिमा के चेहरे और हाथ की उंगली को नुकसान पहुंचा है। पुलिस CCTV खंगाल रही है। “घटना की जानकारी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भाजपा SC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू आज बुधवार को सुबह 11 बजे बाड़ियां कलां गांव पहुंचे यहां पहले से बसपा कार्यकर्ताओं का धरना चल रहा था। शीतल अंगुराल ने भी घटना के विरोध में मौके पर पहुंचने की अपील की थी। विजय सांपला का माइक छीनकर मारा वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सांपला से माइक छीन लिया और उसी से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चर्चा है कि हमले में सांपला को हल्की चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button