Sliderपंजाब

दिल्ली की राजनीति गलियारों में बड़ी हलचल , जाने क्या

दिल्ली: दिल्ली की राजनीति गलियारों में बड़ी हलचल चल रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मोदी कैबिनेट में बदलाव होने वाला है। आगामी 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए टीम के नए रुप को तैयार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि पार्टी में कुछ फेरबदल किए जा सकता हैं और कुछ नए चेहरों को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ मंत्रियों की विदाई भी तय मानी जा रही है।पिछले कुछ समय में पार्टी में कुछ नए चेहरे जुड़े हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे नाम नए कैबिनेट मंत्रियों की रेस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। वहीं पश्चिम बंगास से टीएमसी से दूरी बना चुके कुछ खास संसद जैसे सुदीप बंदोपाध्याय, शताब्दी राय और काकोली घोष जैसे कद्दावर नेताओं के नामों पर गंभीरता से विचार हो रहा है। ऐसी उम्मीद जताई दजा रही है कि इनमें से भी किसी को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसी के साथ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कुछ मंत्रियों को उनके पदों से हटाया जा सकता है। पार्टी पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा जैसे सीनियर नेताओं को वापिस भेज कर चुनाव सुधारने की कोशिश करने वाली है,ताकि युवाओं को आगे लाया जा सकेगा। इसके अलावा पार्टी द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Related Articles

Back to top button