Sliderराष्ट्रिय

महाराष्ट्र, झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का थोड़ी देर में ऐलान

मुंबई : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देश के दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों की घोषणा आज की जाएगी। आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग इन तारीखों का ऐलान करेगा। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही 50 सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की भी घोषणा आज की जाएगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड की बात की जाए तो वहां 5 जनवरी 2025 को सदन का कार्यकाल खत्म होगा। इससे पहले अगले महीने के अंत तक मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के आसार हैं।महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है जिसमें शिवसेना भाजपा और एनसीपी अजीत पवार गुट शामिल है। वहीं झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है जिसमें कांग्रेस राजन और वाम दल भी शामिल हैं। इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button