Sliderराष्ट्रिय

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुदरत का दोहरा प्रहार जारी AQI पहुंचा 615

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कुदरत का दोहरा प्रहार जारी है। एक तरफ हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो दूसरी तरफ दिल्ली की हवा जहरीली होकर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आज राजधानी का aqi 615 दर्ज किया गया।बुधवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पारा 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को यह 3 डिग्री तक गिर गया था जो पिछले 3 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह थी। नोएडा में स्थिति और भी खराब है जहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दोपहर में 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन को और बढ़ाएंगी।दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम रहने की आशंका है। सड़क और रेल यातायात पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कई ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को गाड़ी चलाते समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है

Related Articles

Back to top button