SliderUncategorizedपंजाब

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की मैथ मिस्ट्रैस प्रीति शर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का

फगवाड़ा 30 नवंबर (शिव कौड़ा) फगवाड़ा के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए विद्यालय की अभूतपूर्व प्रतिभा सम्पन्न मैथ मिस्ट्रैस प्रीति शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचित होकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रीति शर्मा की इस उपलब्धि को लेकर पंजाब विद्युत बोर्ड में कार्यरत उनके पति तरुण दुग्गल ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बताया कि एफ.ए.पी. नेशनल अवार्ड 2024 के अंतर्गत उनकी पत्नी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान मिला है। मैथ मिस्ट्रैस प्रीति शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल प्रिंसीपल जोरावर सिंह ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त की गई उनकी सफलताओं और उपलब्धियों का यह सशक्त प्रमाण है। उन्होंने मैडम प्रीति शर्मा की कत्र्वय परायणता, त्याग, नि:स्वार्थ भावपूर्ण कर्मठता और निष्ठा के साथ निभाई जाने वाली अथक सेवाओं के लिये भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान समूह स्टाफ और विद्यार्थी वर्ग ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र दिए अपने अनूठे योगदान के चलते राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाओं के साथ उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Back to top button