Sliderपंजाब

मौसम को लेकर नवीनतम अद्यतन इस तारीख को झमाझम बारिश का Alert

चंडीगढ़ः सोमवार को शहर का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सैल्सियस पार कर गया। इस वजह से दिनभर गर्मी की चुभन महसूस होती रही। इस सीजन में ये दूसरा मौका था जब शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया। इससे पहले 3 मई को भी पारा 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक भी मौसम गर्म रहेगा। हालांकि 9 मई के बाद सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ गर्मी के असर को 3 दिनों के लिए कम करेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से धूल भरी आंधी के साथ बारिश की बौछारे पड़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से शहर के तापमान में भी गिरावट आने से गर्मी का असर कुछ कम होगा।

Related Articles

Back to top button