Sliderअन्य राज्य

ISRO गुवाहाटी में बनाएगा एडवांस्ड रडार रिसर्च सेंटर

असम : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य के लिए एक अहम उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी के पास चंद्रपुर में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एडवांस्ड रडार रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखी जाएगी cm ने कहा कि यह सुविधा ISRO के प्रोजेक्ट NETRA के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘असम के लिए एक अहम पल। आज हम असम के चंद्रपुर में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एडवांस्ड रडार रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे। प्रोजेक्ट NETRA के तहत यह सुविधा अंतरिक्ष में वस्तुओं को ट्रैक करने और हमारी अहम अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा करने की भारत की क्षमता को मजबूत करेगी।इसके अलावा सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि असम राष्ट्रीय रणनीतिक टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स के लिए एक हब के तौर पर उभर रहा है। राज्य में इस बड़े प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक ऐसा राज्य जिसे कभी भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी केंद्रों से दूर माना जाता था, उसके लिए आज असम को ऐसे अत्याधुनिक राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर का केंद्र बनते देखना बहुत संतोषजनक है। इस रणनीतिक प्रोजेक्ट के लिए असम को चुनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

Related Articles

Back to top button