Sliderराष्ट्रिय

ईरान ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से किया अमेरिका के लडाकू विमान पर हमला

दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान में फिर युद्ध छिड़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर हवाई हमले किए हैं। वहीं ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका ने तेहरान, बंदर अब्बास, सिरिक, मिनाब, केशम द्वीप समेत कई शहरों में एयरबेस पर मिसाइल, ड्रोन से हमले किए और बम फेंके। वहीं ईरान की सेना ने जॉर्डन, बहरीन, कुवैत समेत कई अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी और ड्रोन से हमले किए।ईरान के राजदूत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह दबाव में आकर ईरान न घुटने टेकेगा, न सरेंडर करेगा और न ही अमेरिका के साथ कोई समझौता करेगा, बल्कि अमेरिका हमले करेगा तो ईरान भी मुंहतोड़ जवाब देगा। अमेरिका के हमलों का खामियाजा अरब देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को भुगतना होगा, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल है। अमेरिका के ताजा हमले होते ही इसे बंद करके जहाजों की आवाजाही रोक दी गई है।

Related Articles

Back to top button