Sliderपंजाब

गोलीबारी से दहला फगवाड़ा, युवक को उतारा मौत के घाट

फगवाड़ा (शिव कौडा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में देर रात उस समय भारी डर और दहशत फैल गई जब युवक की वहां मौजूद युवकों के एक समूह से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ते ही क्रेटा कार में आए युवकों ने अचानक उस युवक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर फगवाड़ा से फरार हो गए।वहीं मृतक की पहचान अविनाश पुत्र नंदलाल निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। उसने बताया कि अविनाश हदियाबाद के जनज घर में बैठा हुआ था, तभी सफेद क्रेटा कार में आए युवकों का एक समूह जो उसके सामने बैठा था उसके साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते आरोपियों ने अविनाश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button