पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट में ऑयल फ्री कुकिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

जालंधर 03, मार्च: वर्तमान समय में हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरुक है और वह पौष्टिक और ताजा भोजन खाना चाहता है। जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकेl इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सेंत सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉलेज में शेफ अखिल और शेफ सौरभ के नेतृत्व में ऑयल फ्री कुकिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को ऑयल फ्री भोजन के बारे में विस्तार से बताया गया और दिखाया गया कि किस तरह से हम अलग-अलग तरह की डिशेस को तैयार कर सकते हैं l संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ संदीप लोहानी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया की किस तरह से आज के गेस्ट हर चीज में समय के हिसाब से बदलाव चाहते हैं और छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर हम किस तरह से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं l सेफ सौरभ और शेफ अखिल ने विभिन्न इंग्रीडिएंट्स को इस्तेमाल करते हुए समोसा,मिक्स पकोड़ा, चिल्ला, दही वाला पनीर,आलू , गोबी मसाला, चना चाट, भेलपुरी, काला चना मसालेदार, मट्ठी, वेज पुलाव, वेज क्राउजोम, आलू पकोड़ा, आलू चना, सलाद, पनीर पराठा, मिक्स पराठा आदि बनाकर सबका दिल जीत लिया l छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से मधु, तनीषा, कैलाश, चक्षु, मोक्ष, हर्ष , अंकित,जतिन आदि उपस्थित थेl इस अवसर पर एक्टिविटी इंचार्ज कीर्ति शर्मा, मनीष गुप्ता, विकास शर्मा, शुभम, रमन, गगन, रवि आदि स्टाफ मेंबर्स भी उपस्थित थे l ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के इस पहल की सराहना की और छात्रों को ऐसे ही नए नए प्रयोगों को करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button