Sliderपंजाब

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की करीब 15 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 लोगों की मौत की सूचना, कई घायल

गोंडा: यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसा हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गई। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कटे हैं। ज्यादातर हताहत यात्री एसी कोच के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। अयोध्या से इसकी दूसरी 30 किमी, जबकि लखनऊ से 130 किमी. है।गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर झिलाही स्टेशन के पास ट्रेन पलट गई। ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर करीब ढाई बजे हादसा हुआ है। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है।

Related Articles

Back to top button