जालंधर /
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आप की सरकार आपके द्वार मुहिम के तहत भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मोके विधायक रमन अरोड़ा ने जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने करीब 300 शिकायतों का निपटारा किया। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नीला कार्ड, विधवा पेंशन फर्म, बुढ़ापा पेंशन, घरों की छत बदलने के फर्म, सीवरेज डिपार्टमेंट, बिजली विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य नागरिक मुद्दों से संबंधित थी। विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार में लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक श्री अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की भलाई है और किसी भी नागरिक की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए वे सीधे जनता से जुड़े रह सकते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। विधायक अरोड़ा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें और प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज अनुज, सूरज, संदीप पाहवा, हनी भाटिया सहित सरकारी विभागों अधिकारी मौजूद रहे।
के

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।