Sliderपंजाब

2027 में भाजपा जालंधर भी जीतेगी और पंजाब में सरकार भी बनायेगी- अशोक सरीन हिक्की

जालंधर। 3 नवंबर ( )भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता मे हुई पहली जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ जिला सचिव श्रीमती शालू द्वारा रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी निभाने के साथ हुआ। इसके पश्चात महामंत्री श्री योगेश धीर ने अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्योति प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष श्री अशोक सरीन ने पंजाब में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विचार कहा 2027 में भाजपा जालंधर भी जीतेगी और पंजाब में सरकार भी भाजपा बनायेगी।पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मनोरंजन कालिया ने भी प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर ने आगामी चुनावों में संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक श्री के.डी. भंडारी ने प्रदेश की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील रिंकू ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए से जुड़े मुद्दे को उठाया।

अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल ने दलित भाईचारे से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के विषय पर भी चर्चा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुशील शर्मा और नगर निगम में नेता विपक्ष स. मनजीत सिंह टीटू ने स्थानीय समस्याओं एवं नगर निगम के दयनीय हालात पर अपने विचार रखे। श्री दिनेश ढल्ल ने नौजवानों एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर विचार साझा किए।

जालंधर के सह प्रभारी स. हरजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 25 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाल कहा पंजाब मे मोदी सरकार के नेतृत्व मे डबल इंजन सरकार चाहिए।। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब सरकार की विफलताओं, प्रदेश के मौजूदा हालात और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कहा आम आदमी पार्टी कांग्रस के भ्रष्टाचार वाले गठजोड़ के खिलाफ भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।इस बैठक में महामंत्री दविंदर भारद्वाज ने पिछले दिनों हम से विदा हुए स्वर्गवासी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों से चले गए सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखवाया।

अंत में जिला महामंत्री श्री दीपक तेलू ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू शर्मा द्वारा राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

बैठक में भाजपा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button