Sliderपंजाब

नरहरि झिरवाल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

महाराष्ट्र: विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल और दो आदिवासी विधायक शुक्रवार दोपहर यहां मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से कूद गए और सुरक्षा जाल पर जा गिरे। झिरवाल और अन्य लोग जनजातीय आरक्षण में धनगर समुदाय को शामिल करने का विरोध कर रहे थे।
घटना शुक्रवार की है, जब महाराष्ट्र में धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे में शामिल करने के विरोध में मंत्रालय में प्रदर्शन चल रहा था। धनगर समाज को आरक्षण देने के इस मुद्दे पर आदिवासी नेताओं द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है। इसी दौरान विरोध जताते हुए नरहरि झिरवाल ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, सुरक्षा के लिए लगी जाली की वजह से वे सुरक्षित बच गए। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button