
जालंधर: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज पंचायत चुनाव के मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब सरकार के रिजर्व वार्ड बंदी के फैसले पर मुहर लगा दी है।रिजर्व वार्ड बंदी के सभी मामलों का अदालत ने निपटारा कर दिया है। अदालत ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग ने वार्ड बनाए और रिजर्व किए हैं, उसी तरह चुनाव होंगे।