Uncategorized

एम. जी .एन .पब्लिक स्कूल मेँ श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा तथा उत्साह से मनाया गया

     जालन्धर :एम. जी .एन .पब्लिक स्कूल मेँ श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा तथा उत्साह से मनाया गया lश्री गुरु
ग्रन्थ साहिब जी की हाज़िरी मेँ भव्य दीवान सजाये गए lसभी छात्र एवं छात्राएँ तथा टीचर साहिबान ने नतमस्तक होते
हुए श्री जपुजी साहिब जी का पाठ ग्रहण किया lके .जी .विंग ,प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के
विद्यार्थियों तथा अध्यापक साहिबान द्वारा भाव भीने शब्द प्रस्तुत किये गए lश्री आनंद साहिब जी के पाठ के उच्चारण के
बाद अरदास द्वारा अकालपुरख से आशीर्वाद प्राप्त किया गया lस्कूल के प्रिंसिपल श्री के. ऐस .रंधावा जी ने सभी को श्री
गुरु नानक जी की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी lसंगत मेँ प्रशाद तथा मिठाई का लंगर वितरित किया गया lइस
अवसर पर हेड मिस्ट्रेस एवं अकादमिक कोर्डिनेटर श्रीमती संगीता भटिआ ,प्री प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती सुखम, सी .बी
.ऐस .ई .कोर्डिनेटर श्रीमती इंदरप्रीत कौर ,सेकेंडरी कोर्डिनेटर श्री सतविंदर सिंह जी भी उपस्थित रहेl

Related Articles

Back to top button