Sliderअंतराष्ट्रीय

तालिबान ने डूरंड लाइन पर किया जोरदार हमला

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तानी सेना और तालिबान के बीच डूरंड लाइन पर रातभर खतरनाक संघर्ष हुआ। पाकटीआ और खोश्‍त प्रांत में अफगान सीमा पर इस झड़प के दौरान तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर जोरदार हमला किया, जिसमें 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। यह संघर्ष सीमा पर भारी तनाव का कारण बन गया है। तालिबानी सेना ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हवाई हमलों का करारा जवाब दिया। तालिबानी मीडिया ने बताया कि रातभर दोनों सेनाओं के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें भारी गोलाबारी की गई। अफगान मीडिया के अनुसार, इस संघर्ष में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इससे पहले, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना ने तालिबान को चेतावनी दी थी कि वह अफगानिस्तान में हमले जारी रखेगा। शहबाज ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जाएगी। उनका कहना था कि पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पाकिस्तान के मोर्टार हमलों में कई अफगान नागरिकों की मौत हुई, और तालिबान ने इसका बदला लिया। तालिबान ने इस हमले में पाकिस्तानी सैनिकों के अलावा शरणार्थियों को भी मारे जाने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button