SliderUncategorizedपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण व भारत विकास समर्पण ने किया सयुंक्त प्रोजेक्ट सार्थक*

मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर,अलायंस क्लब जालंधर समर्पण और भारत विकास परिषद समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान कुलविंदर फुल्ल व अशोक कुमार चड्डा की रहनुमाई में बस्ती गुजा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच गर्म स्वेटर, कंबल और राशन का वितरण किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा जी थे। *उन्होने कहा कि समर्पण क्लब डिस्ट्रिक्ट126 एन के स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा* पर सही मायने में कार्य कर रहा है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने कहा कि यह सेवा कार्य मानवता और भाईचारे का उत्तम उदाहरण है। ईश्वर सभी को खुशहाल रखे और इस नेक कार्य को जारी रखने की शक्ति प्रदान करे।इस वी डी जी 2 एन के महेंद्रू , अवसर पर अशोक कुमार, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,मुकेश खन्ना,नरेंद्र ग्रोबर, जगजीत सिंह सैंहबी, जनक कुन्द्रा, कमल अत्री,हर्षवर्धन शर्मा,भूपेन्द्र कुमार कालिया, सोमदत तांगड़ी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button