फगवाड़ा 15 मार्च (शिव कौड़ा) उद्योगपति के.के. सरदाना के संरक्षण में संचालित ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के हैरीटेज हब में होली महोत्सव क्रियेटिव एज के सहयोग के साथ पूर्ण उत्साह सहित मनाया गया। सर्व प्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वति को पुष्प अर्पित किये गये। तत्पश्चात कवियत्री नीरू ग्रोवर, ब्रह्मकुमारी बहन विजया कुमारी और आशीष गांधी चीफ आर्गनाईजर क्रियेटिव एज ने दीप प्रज्जवलित करके समागम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्रियेटिव एज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। उडयन शालिनी ग्रुप की लड़कियों ने नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। नीरू ग्रोवर ने माँ सरस्वती की महिमा का वर्णन करती कविताएं पेश की। बहन विजया कुमारी ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उत्सव मौसम में बदलाव, बसंत के बाद पेड़ पौधों पर आने वाली रंगीन बहार और फसलों के पक कर तैयार होने की खुशी का प्रतीक है। उन्होंने होलिका दहन को लेकर कहा कि प्रल्हाद नेकी और होलिका बदी की प्रतीक है। इस दौरान उपस्थितों के केसर का तिलक एवं कलाई पर पीले रंग की मौली बांधी गई। प्रसाद के रूप में पीले चावल भी बांटे गये। इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, प्रदीप सैनी, जुगल भनोट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Related Articles
वकील कवि राज मलिक की पत्नी व फगवाड़ा गेट के कारोबारी जॉय मलिक की माता जी की रस्म किरया कल
23 minutes ago
ਜੱਥੇਦਾਰ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਘੱਟ ਤੋਂ ਘੱਟ 2 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਮਿਲ਼ੇ 10 ਦਿਨ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਬੋਹੁਤ ਘੱਟ।
27 minutes ago

