Sliderपंजाब

राज्य के मौसम को लेकर अहम जानकारी आई सामने

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने जहां पंजाब में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, वहीं अब राज्य के मौसम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि आज से अगले 5 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।हालांकि, 12 अगस्त से मौसम में बदलाव की संभावना है और उस दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, लेकिन अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। इसके कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास ही है। समराला राज्य का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Related Articles

Back to top button