Sliderराष्ट्रिय

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी , ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी

दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका सीधा असर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मौसम पर पड़ेगा। 31 जनवरी की शाम से दिल्ली में बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। राजधानी में शनिवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है लेकिन शाम होते-होते मिजाज बदल जाएगा। 31 जनवरी की शाम से दिल्ली में बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी जो रविवार तक जारी रह सकती हैं।एमपी के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। शनिवार और रविवार को राजधानी भोपाल में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने यहां धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है जिसका असर मैदानी इलाकों की सर्दी पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button