Sliderपंजाब

महासचिव मनु बड़िंग का जालंधर में निधन

जालंधर : पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का देर रात जालंधर में अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के चलते हुई। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मनु बड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी समेत राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बड़िंग इलाके के रहने वाले मनु बड़िंग लंबे समय से सक्रिय राजनीति में थे और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके थे। उनकी पत्नी परवीना भी नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। खास बात यह रही कि निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ा वीडियो साझा किया था, जिससे उनके अचानक चले जाने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया

Related Articles

Back to top button