लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है यहां एक 19 साल के बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उनके शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपा दिए मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो 20 फरवरी से लापता थे पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिता और बेटे अक्षत प्रताप सिंह के बीच नीट की तैयारी और करियर को लेकर अक्सर विवाद होता था घटना वाले दिन भी सुबह-सुबह दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसने इस भयावह अंजाम की पटकथा लिख दीपुलिस के अनुसार 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे जब विवाद बढ़ा, तो पिता मानवेंद्र सिंह ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल ली और बेटे को डराने की कोशिश की जब बेटे ने शांत होने का नाटक किया, तो पिता ने भरोसा करके राइफल एक तरफ रख दी इसी पल का फायदा उठाते हुए अक्षत ने तुरंत राइफल उठाई और अपने पिता के सीने में गोली दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई गोली की आवाज सुनकर ऊपर से आई 16 साल की छोटी बहन को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया डर के मारे मासूम बहन कई दिनों तक खामोश रही और घर के अंदर ही मौत का यह सन्नाटा पसरा रहा