एपीजे एजुकेशन सोसायटी की प्रेसीडेंट श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी का सदैव मानना रहा है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। किंडरगार्डन वह अवस्था है जब बच्चे विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ऐसे आयोजनों से अभिभावकों और बच्चों के बीच स्नेह एवं सहयोग की भावना भी प्रबल होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उनके मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान श्रीमान मनप्रीत सिंह अपनी पत्नी श्रीमती इली सदिकी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल तथा रिदम्स इंचार्ज श्रीमती निधि घई ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए ‘पॉप एंड रन रेस’, ‘सेट एंड स्प्रिंट हर्डल रेस’ आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। माताओं के लिए भी विशेष खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अभिभावकों के लिए पी.टी. शो, योग तथा जुम्बा ड्रिल की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी विद्यार्थी एवं अभिभावक अत्यंत उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर दिखाई दिए।
अंत में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को बधाई दी। यह आयोजन उल्लास, ऊर्जा और सहभागिता की भावना से परिपूर्ण था।