
जालंधर, 24 फरवरी — मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर सुरिंदर कौर द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक प्रेरित हैं। यह योजना पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। इस योजना को किसी विशेष राजनीतिक दल से जोड़ना गलत और भ्रामक है। जहां-जहां कैंप लगाए जा रहे हैं, वहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह लिखित रूप में दे, उसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बिना तथ्यों के लोगों में भ्रम फैलाना उचित नहीं है।
जिला अध्यक्ष ने दोहराया कि सरकार हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष को चाहिए कि वह रचनात्मक सुझाव दे, न कि जनहित की योजनाओं को बदनाम करने का प्रयास करे।