जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक जानकारी सामने आई है। इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए सफर न केवल यादगार होगा, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी यह एक नया मानक स्थापित करेगा। कश्मीर की वादियों में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष 15 जुलाई 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है। प्रशासन और सरकार ने इस यात्रा को अब तक की सबसे सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने के लिए कमर कस ली है।जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस वर्ष के बजट में अमरनाथ यात्रा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विस्तार के लिए 180 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। बालटाल और पहलगाम, दोनों पारंपरिक मार्गों पर रास्तों को चौड़ा और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को चलने में परेशानी न हो। सीमा सड़क संगठन को इन दुर्गम रास्तों के रखरखाव और विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अप्रैल माह से रास्तों से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा।ज्योतिषीय गणनाओं और परंपरा के अनुसार, इस साल की यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन ‘श्रावण पूर्णिमा’ पर होगा। यात्रा की कुल अवधि लगभग 45 दिनों की हो सकती है।180 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट का उपयोग यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए किया जाएगा