Sliderपंजाब

एंटी करप्शन सेल, ह्यूमन राइट्स काउंसिल की कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा के साथ विशेष बैठक

फगवाड़ा (____) ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के एंटी करप्शन सेल के सदस्यों ने मैडम शिखा भगत, कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक HRCI के एंटी करप्शन सेल के स्टेट प्रधान रमण नेहरा की अगुवाई में हुई।
बैठक के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कई वार्डों में सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की खराब हालत के बारे में भी कमिश्नर को अवगत कराया गया और जल्द मरम्मत करवाने की मांग की गई।
एंटी करप्शन सेल के वाइस प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह बसूटा ने कहा कि शहर के कई पार्क भी खराब हालत में हैं। विशेष रूप से वरिंदर पार्क में लाइटें न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द शहर की इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर नंद सोनी (जिला प्रधान एंटी करप्शन सेल), संस्था के सिटी जनरल सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह, सेक्रेटरी दीपक गुप्ता, कार्यकारी सदस्य बलराज सिंह कुंडी और पवन कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button