डी ए वी कॉलेज कोऑर्डिनेशन कमेटी नॉन टीचिंग पंजाब के तत्वावधान में दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज, डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन और महात्मा हंस राज डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के जॉइंट ग्रुप के नॉन-टीचिंग एम्प्लॉई ने बताया कि डीएवीसीएमसी ने सितंबर 2025 से पंजाब के लगभग सभी 23 कॉलेजों के 500 के करीब एम्प्लॉई को 6th पे कमीशन दे दिया है, जबकि इन तीन कॉलेजों के लगभग 22 नॉन-टीचिंग एम्प्लॉई को 6th पे कमीशन नहीं दिया।
September 2025 से ही इन 3 कॉलेजों के कर्मचारी DAVCMC को लेटर लिखकर निवेदन कर रहे हैं कि इन तीन कॉलेजों के कर्मचारियों को भी 6th Pay Commission दिया जाए।

इस भेदभाव को देखते हुए तीनों कॉलेजों के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि तारीख 7 मार्च, DAV Physiotherapy कॉलेज, 11 मार्च को Dayanand Ayurvedic कॉलेज और 17 मार्च को महात्मा हंस राज कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बाहर शांति से धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सूरत के कारण होने वाली पढ़ाई और किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी प्रिंसिपल और DAV कॉलेज मैनेजिंग कमेटी की होगी।