सब हेडिंग: एन. के. महेंद्रू बने इलेक्ट गवर्नर, पदम लाल व डॉ. सुभाष चंद्र चुने गए प्रथम व द्वितीय वाइस गवर्नर
जालंधर, 5 मार्च : एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126-एन की 15वीं वार्षिक जिला कॉन्फ्रेंस ‘शुकराना 2026’ जिला गवर्नर संदीप कुमार और फंक्शन चेयरमैन जी. एस. जज की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सम्मेलन में एन. के. महेंद्रू को इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, ऐली पदम लाल को इलेक्ट प्रथम वाइस गवर्नर तथा डॉ. सुभाष चंद्र को इलेक्ट द्वितीय वाइस गवर्नर चुना गया। इसके अलावा एम. पी. सिंह बिनाका को इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए एंडोर्समेंट दिया गया।
कॉन्फ्रेंस में 29 क्लबों के 212 डेलीगेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की कन्वीनर हरप्रीत कौर (पास्ट काउंसिल चेयरपर्सन) रहीं, जबकि मंच संचालन पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर राकेश शर्मा और वाइस काउंसिल अध्यक्ष पवनजीत सिंह वालिया ने किया।
मुख्य अतिथि इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आर. के. सक्सेना ने जिला 126 को नॉर्थ मल्टीपल का सबसे बड़ा जिला बताते हुए जिला गवर्नर संदीप कुमार के पूरे वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने क्लब विस्तार के क्षेत्र में जी. एस. जज के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष 11 नए क्लब स्पॉन्सर किए गए। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “ब्रांड एंबेसडर ऑफ एक्सटेंशन” की उपाधि दी गई। गवर्नर संदीप कुमार ने अपने सफल कार्यकाल का श्रेय समस्त क्लब मेंबरों को दिया। चार्टर।गवर्नर जी एस जज ने कहा कि 15 वर्षों से संगठन की खूबसूरती इसी बात से झलकती है की नई टीम को सर्व समिति से बगैर चुनाव के चुनकर कार्यकाल सोपा जाता है। इस मौके चुनी गई नई टीम को सभी मेंबरों ने फूलों के हार डालकर सम्मानित किया।
इस मौके पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह कुंदी, अनिल कुमार, डॉ.जे.एस.थिंड, एच.एस. बावा, आर.एस. परमार, डॉ.एच.एस.पन्नू, जे. एस.डांग, इंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश महाजन, प्रदीप भारद्वाज और काउंसिल अध्यक्ष आर. एम.चौहान उपस्थित थे।
वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और पदाधिकारियों को गवर्नर संदीप द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके कैबिनेट के हरपाल सिंह, मणि कुमार, अमरीक सिंह, जी डी कुंद्रा, कुलविंदर फुल, जी एस सरंगल, देवराज हंस, अशोक कुमार, जगन्नाथ सैनी,मनदीप सोहल, राजीव सूद, राम लुभाया, तमन्ना चुटनी, कुलविंदर कौर, रमेश, अमरजीत कौर, अमरीक सिंह, भूपेंद्र रंजन, हर्षवर्धन शर्मा, डॉ.विनय धीर, राजीव सूद, विशाल गोरका, राजीव अग्रवाल,पी के गर्ग, ए के बहल,राकेश चावला, डॉ. मुनीष मेहता, देवेंद्र शर्मा, शमा महेंद्रू, मीना रानी, जसविंदर कुमारी सहित अनेको उपस्थित थे।…….