
हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर ने रेडियो सिटी के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में शीरोज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया। शीरोज अवार्ड्स एक ऐसा कार्यक्रम है, जहाँ समाज में बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र की महिलाओं और युवा लड़कियों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और प्रभाव डालने के लिए मनाया जाता है और समानित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। डॉ. नवरूप, डॉ. ममता, डॉ. अशमीन, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. सुषमा चावला, सुश्री परवीन अबरोल और श्रीमती सीमा सोनी, क्षेत्रीय निदेशक रेडियो सिटी ने पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया। डॉ. नवरूप ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं में अपनी समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से सब कुछ हासिल करने की क्षमता है। मंच संचालन रेडियो सिटी के आरजे सैंडी ने किया। इस खास मौके पर प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला को एक एपावर्ड महिला और एक सच्ची रोल मॉडल के तौर पर समानित किया गया, जो अपनी विज़नरी लीडरशिप और बेहतरीन काम से दूसरों को प्रेरित करती हैं। खेल, सोशल मीडिया प्रभाव, जीवनशैली कोचिंग और एनजीओ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल चौबीस पुरस्कार विजेताओं की जूरी पैनलिस्टों द्वारा सराहना की गई और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। इनमें सुश्री अंबिका सोनिया, ए.आर. मीनल वर्मा, सुश्री अमनजीत कौर (लावर क्वीन), सुश्री एंकर नीतू, सुश्री सीमा जग्गी चौधरी, सुश्री सुखदीप कुमारी, सुश्री दविंदर महेंद्रू, सुश्री रितु कोलेंटाइन, सुश्री नेहा बत्रा, सुश्री मेघा सरीन, सुश्री नीरू जैरथ, डॉ अंजना जोशी, डॉ नवरूप, सुश्री सीरत चावला, सुश्री पल्लवी बजाज. सुश्री सोनिया छाबड़ा (मिशन स्माइल एनजीओ), सुश्री गीतिका चड्ढा, सुश्री प्रीति गुलाटी, डॉ. रमा शर्मा, सुश्री आस्था अबरोल, सुश्री त्रिशला शर्मा, सुश्री दिशा धीर और सुश्री संजना भोला शामिल थे। इसके बाद कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा गुलदस्ता और कॉलेज छात्राओं द्वारा गिद्धा प्रस्तुत किया गया । इवेंट्स के ओवरऑल इंचार्ज डॉ. नवरूप, डॉ. आशमीन कौर और डॉ. रमा शर्मा थे। प्रोग्राम उन महिलाओं की हिमत और हौसले की तारीफ़ और जश्न के साथ खत्म हुआ जो समाज को लीड करती हैं, प्रेरणा देती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग देती हैं।