
डी ए वी कॉलेज कोऑर्डिनेशन कमेटी नॉन टीचिंग पंजाब के तत्वाधान में Dayanand Ayurvedic college, DAV Institute of Physiotherapy and Mahatma Hans Raj DAV Institute of Nursing के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के Joint Group के आह्वान पर DAV Institute of Physiotherapy के कैंपस के बाहर धरना लगाया जिसमें:
तीनों कॉलेजों के नॉन-टीचिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया और DAV College Managing Committee के भेदभाव की नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस अवसर पर Union Leaders ने बताया कि DAVCMC ने पंजाब के सभी colleges को August / September 2025 से 6th Pay Commission दे दिया जो कि संख्या में लगभग 500 कर्मचारी हैं।
3 Colleges के लगभग 22 employees को भेदभाव नीति के तहत 6th Pay Commission नहीं दिया गया।
इस भेदभाव नीति के विरोध में तीनों Colleges के कर्मचारी September 2025 से निवेदन कर रहे हैं कि इन 22 कर्मचारियों को भी दूसरे colleges की तरह 6th Pay Commission दिया जाए।
जब DAVCMC से पिछले 6 महीनों से कोई भी जवाब नहीं आया तो इन तीनों कॉलेजों ने नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि दिनांक 7-3-2026 को DAV Institute of Physiotherapy, 11-3-26 को Dayanand Ayurvedic College, और 17-3-26 को MHR DAV Institute of Nursing के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी DAV College Managing Committee की होगी।
और अगर फिर भी DAVCMC ने 6th Pay Commission लागू नहीं किया तो आने वाले समय पर संघर्ष और भी तीव्र किया जाएगा।