*जालंधर, 07 मार्च 2025।* पंजाब के मोगा में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नकोदर विधानसभा हलके में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा और जालंधर के पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील रिंकू विशेष रूप से मौजूद रहे।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की अपील की। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोगा में होने वाली यह रैली पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब में अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और केंद्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी और रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव तक संपर्क करने को कहा।

सुशील रिंकू ने कहा कि अमित शाह की रैली में पंजाब के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोगा रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुनीश धीर, राणा हरदीप, अमित विज, विवेक धीर, उमेश शारदा, अजय बजाज, आर.पी. मित्तल, नरेंद्र पाल चांदी, कमल हीर, मंदीप शुक्ला, शैफी चावला, परमजीत पम्मा, सुनील अनेजा, मणि, राजिंदर पिल्ली, बूटा सिंह, पिंका, शमा जलोटा, सुनीता खेरा, अंकुश शर्मा, दविंदर जाखू, जीवन कुमार, रॉबिन शर्मा, साहिल सचदेवा, सुखराम चौहान आदि मौजूद थे।