जालंधर: जालंधर की एक 9वी कक्षा मे पढ़ने वाली छात्रा की 6 वी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी लड़की को स्कूल में शाम को टेनिस खेलने के लिए छोड़ा था पर बाद में उन्हें किसी ने बताया कि उनकी लड़की जालंधर हाईट्स फ़्लैटों से गिरकर मर गई है। परिवार ने बताया कि लड़की जालंधर हाईट्स के फ़्लैटों में कैसे पहुँची उन्हे नहीं पता। वहीं पुलिस मामले की जांच में लग गई है परिवार का कहना है कि लड़की को जालंधर हाईट्स कौन लेकर गया ये भी नहीं पता वही लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।