एपीजे स्कूल रामामंडी, जालंधर में एपीजे एजुकेशन के संस्थापक चेयरमैन श्री सत्यपाल जी के आशीर्वाद, वर्तमान चेयरमैन श्रीमती सुषमा पाल बरलिया जी की प्रेरणा तथा लीड–एजुकेशन वर्टिकल डॉ. नेहा बरलिया जी के मार्गदर्शन में नर्सरी से पाँचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रूमिंग क्लासों का आयोजन किया गया।

इन कक्षाओं का उद्देश्य रोचक और दिलचस्प तरीकों से विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकें सिखाकर उनके व्यक्तित्व का विकास करना था। स्कूल के प्रिंसिपल श्री ए. के. शर्मा और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती लवलीन बग्गा ने इन कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए।

इन कक्षाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता, कम्युनिकेशन स्किल, ओरिगामी, स्वास्थ्य और पोषण तथा पारंपरिक खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थी स्कूल के नियमित पाठ्यक्रम से अलग कुछ नया करने के लिए बहुत उत्साहित दिखाई दिए।

ये कक्षाएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुईं। ✨