दिल्ली; राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना शुरू होते ही कुदरत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले 6 दिनों में दिल्लीवालों ने आंधी, तेज हवाएं और बारिश का सामना किया है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-NCR के मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं आने वाले कुछ घंटों में मौसम एक बार फिर से पलटी मरेगा। IMD ने 7 अप्रैल और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।आज, सोमवार को दिल्ली में मौसम के मिजाज थोड़े तल्ख रह सकते हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन भर अच्छी धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में नमी का स्तर 55 प्रतिशत के करीब रहेगा। करीब 3 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी।अगर आप सोच रहे हैं कि गर्मी शुरू हो गई है, तो थोड़ा ठहरिए। मौसम विभाग ने मंगलवार (7 अप्रैल) और बुधवार (8 अप्रैल) के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और आंधी के कारण पारे में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार 8 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा।