
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मिलकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे। मामला तब सामने आया जब NCRP पोर्टल पर गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने 13,200 की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जांच शुरू की तो एक बैंक अकाउंट सामने आया जिसमें अलग-अलग राज्यों से ठगी का पैसा आ रहा था।जब उस अकाउंट के मालिक पवन कुमार को पकड़ा गया तो उसने खुलासा किया कि वह कमीशन के बदले अपना बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने देता था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस फर्म तक पहुंची।