
जालंधर: शिवालिक पाम सिटी से खरड़ महासचिव प्रीति राणा ने बताया कि शिवालिक सिटी के निवासियों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि पिछले लगभग 4 महीनों से यहां कीचड़ इसी तरह पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह काम 2 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। बार-बार काम शुरू करके बीच में बंद कर दिया जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।रोष प्रदर्शन में मंडल प्रधान राकेश गुप्ता बंटी,, राकेश पटेल, रमन जैन, भव्येश जिंदल, डॉली जी, गुरमेल सिंह जी (Alpine Hotel), Revive Salon की मालिक, मेडिकल स्टोर्स के संचालक, मोबाइल शॉप्स तथा बेकरी शॉप के मालिक भी शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य और सड़क पर फैले कीचड़ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।