उतार प्रदेश: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा होने के आसार हैं। सत्र में कई अहम संशोधन अध्यादेश भी पेश किए जाएंगे। वहीं सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लेकर 33% महिला आरक्षण लागू करने कर रहे थे।