
एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई- समारोह का आयोजन करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा उपस्थित हुई। बीएफए छठे समैस्टर की दिया तलवाड़ एवं बीबीए चतुर्थ समैस्टर की जिया ने डॉ ढींगरा का अभिनंदन करते हुए कहा कि आपकी सकारात्मक एवं ऊर्जावान उपस्थिति निश्चित रूप से विदाई-समारोह को चार चांद लगा देगी। हैड ब्वाय अक्षत शर्मा एवं हैड गर्ल युविका ने डॉ नीरजा ढींगरा को सुगंधित पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वह समय होता है जब एक तरफ विद्यार्थियों के कॉलेज छोड़कर जाने पर मन थोड़ा उदास भी होता है लेकिन जिंदगी के नए सफर की और उड़ान भरने की उनकी तैयारी देखकर मन से उनके लिए दुआएं भी निकलती है, उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि जो अवसर आपको एपीजे कालेज ने प्रदान किए हैं निश्चित रूप से आपके भविष्य का निर्माण करने में वह नींव का कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिंदगी में नई उपलब्धियां को हासिल करते हुए आप एपीजे कॉलेज का नाम रोशन करने में अपना योगदान देंगे।कॉलेज के विद्यार्थियों तरनप्रीत सिंह, प्रथम,शिवम, विष्णु, मन्नत, दिलप्रीत,सांझ,रीत एवं लक्ष्मी ने विदाई-समारोह के अवसर पर भंगड़े की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। राहुल एवं दाउद गिल ने स्वरचित एवं कम्पोज किये गीतों की सुरमयी प्रस्तुति करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अक्षत शर्मा एवं युविका ने अपने विदाई-भाषण में कहा कि निश्चित रूप से आपसे हमने बहुत कुछ सीखा है और हम कोशिश करेंगे कि आपसे जो संस्कार, धैर्य एवं विनम्रता हमने सीखी है उसको आत्मसात करते हुए हम अपने जीवन की राह पर आगे बढ़े और अन्य लोगों को भी उस राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें।
मॉडलिंग के दो सेशन के बाद परमीत कौर मिस एपीजे, कुंवर अरमान सिंह मिस्टर एपीजे, पर्ल मिस एलीगेंट,ऋभव बत्रा मिस्टर हैंडसम, जसनूर एपीजे साइनीश्योर,दिया आहूजा बैस्ट ड्रेस गर्ल्स, कृष्णा बैस्ट ड्रेस ब्वायज़, ,बैस्ट रैंप वॉक गर्ल्ज़ के लिए युविका को चुना गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा, डॉ सिम्की देव,मैडम गरिमा अरोड़ा ने मिस एपीजे को क्राउन पहना कर एवं बाकी विद्यार्थियों को सैश एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की मन्नत एवं बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के दुर्विश ने विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें अपनी सीनियर्स के लिए विदाई समारोह आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ और हम प्रयास करेंगे कि हम हमेशा आपसे सीखे हुएं गुणों को अपने अपने व्यक्तित्व में समाहित करते हुए आगे बढ़े।मिस एपीजे एवं मिस्टर एपीजे में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज ने हमारे सपनों में जो उड़ान भरी है उसका शायद हम कभी मोल नहीं चुका सकते।