दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मंदिर, जंज घर भोगपुर में चार दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके पहले दिन श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मेधावी भारती जी ने कहा कि भगवान शिव की कथा मानव जीवन को नई दिशा देती है।  मनुष्य जीवन मे आनंद प्राप्ति के लिए एक शर्त है कि केवल कथा श्रवण ही काफी नहीं है। इसे सुनने के बाद मनन किया जाता है, तभी सार की खोज कर मोक्ष के द्वार खोले जा सकते हैं।साध्वी जी ने कहा कि भगवान शिव के अनेक नाम हैं। उनमें से शिव नाम कल्याण और त्याग की भावना से प्रेरित है। भगवान शिव की हर लीला कल्याणकारी है और हमें भी कल्याण और त्याग की प्रेरणा देती है। समाज या विश्व में आज तक यदि कोई सफल क्रांति हुई है तो वह त्याग के कल्याणकारी विचार पर आधारित है।विवेकानंद के त्यागपूर्ण जीवन के कारण ही आध्यात्मिक क्रांति का प्रारंभ हुआ। चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम जी के बलिदान के कारण राम राज की स्थापना हुई।
साध्वी जी ने बताया कि मनुष्य जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में एक पूर्ण सद्गुरु की आवश्यकता है जो आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन करवा कर जीवन को सफल बनाते हैं। और एक मनुष्य यदि आंतरिक उत्थान के लिए  जीवन का वास्तविक तत्व यानी ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करना चाहता है, तो एक सच्चे सतगुरु की शरण में जाना होगा। वह हमारा दिव्य नेत्र खोलकर हमें ब्रह्मधाम तक ले जा सकते हैं । जहां मुक्ति और आनंद का साम्राज्य है। जो पूर्ण गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है।
शिव कथा के दौरान साध्वी मनजिंदर भारती, साध्वी रीता भारती, साध्वी आरती भारती,  साध्वी  रेखा भारती द्वारा शिवमय भजन गाए ।
इस अवसर पर जीत रानी MC, नीति अरोड़ा MC, इंद्रजीत मेहता, जसपाल राम मंदिर, प्रधान, तलवाड़ जी, राम मंदिर मेंबर, डॉक्टर कमल जी MC,  सुखदेव MC, राजीव कुमार, राम बर्तन भंडार। पवन कुमार, वेस्टर्न यूनियन वाले, अमृत वर्षा, विजय क्लॉथ हाउस, जतिंदर कुमार, बावा क्लॉथ हाउस वालों ने कथा में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।